logo

अनुराग : गोलगप्पा वाले से लड़की को गुपचुप हुआ प्यार, वैलेंटाइन वीक में दोनों हुये फरार

fuchka.jpg

गिरिडीहः

कहते हैं प्यार अंधा होता है, यह ना तो जात-पात देखता है ना नौकरी और पेशा। इसका ताजा उदाहरण गिरिडीह जिले में देखने को मिला। यहां एक लड़की को गोलगप्पा खाते हुए गोलगप्पे वाले से कब प्यार हो गया यह उसे खुद भी नहीं मालूम हो पाया।  वह गोलगप्पा खाते-खाते ठेले वाले को दिल दे बैठी। इसके बाद हर दिन फुचका खाने के बहाने मिलना-जुलना शुरू हुआ।  दोनों का प्यार बढ़ता ही गया। अंत में दोनों ने भागने का प्लान बनाया और वैलेंटाइन वीक में भाग निकले। 


 

 

लड़की के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत 
लड़की के परिजनों ने गिरिडीह पुलिस के पास फुचका वाले की शिकायत की है। बहला-फुसलाकर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस गोलगप्पा वाले की तलाश कर रही है। लड़की के घरवालों ने नगर थाने में आवेदन दिया है, और बेटी की वापसी की गुहार लगाई है। आरोपित गोलगप्पा वाला उज्जैन का रहने वाला है, जबकि युवती गिरिडीह की।


उज्जैन से गिरिडीह आया था
उज्जैन का युवक गिरिडीह में गोलगप्पा बेचने आया था। वह किराये में रह रहा था। सड़क किनारे ठेला लगाकर गोलगप्पा बेचता था। इसी दौरान दोनों मिले, बीते बुधवार को युवती युवक के साथ भाग निकली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों के  मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश की जा रही है। वैलेंटाइन वीक में दोनों की प्रेम कहानी गिरिडीह में चर्चा का विषय बन गया है।