logo

लड़की की खातिर दोस्त का म'र्डर, मां के गहने बेच दी क'त्ल की सुपारी

्देू.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
यूपी में बाराबंकी में नाबालिग लड़के के मर्डर केस का 9 महीने बाद बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक के दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस के अनुसार दोनों एक ही लड़की को पसंद करते थे। इसी कारण हत्या कर दी गई। नौ महीने पहले नाबालिग लड़के का शव जंगलों के मिला था। चेहरा बुरी तरह जला दिया गया था। बाराबंकी एसपी आशुतोष मिश्र ने बताया, कि पिछले साल नवंबर में मृतक के पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट देवा थाने में दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान सीतापुर में मेहमूदाबाद के जंगल से लड़के का शव मिला। परिजनों ने कपड़ों से उसकी पहचान की। अब पता चला है कि हत्या का आरोपी मृतक का एक दोस्त है। वह भी नाबालिग है। 


हत्या की बात कुबूल की 
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने घर से मां की चेन चुराई और कुछ बदमाशों को पैसे देकर प्लान में शामिल किया। आरोपी ने अपने दोस्त के सिर पर पीछे से अटैक किया फिर गला दबाकर हत्या की। हत्या के बाद मृतक के चेहरे को बुरी तरह जलाया गया और शव को जंगल में फेंक दिया गया। आरोपी के पास हत्या के बाद इस्तेमाल हुआ तेजाब बरामद किया गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। खबर है कि आरोपी ने हत्या को अंजाम देने की बात कुबूल ली है। मर्डर में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।