logo

फ्लाइट में लड़की पी रही थी सिगरेट, गई जेल! अब जिंदगी भर नहीं कर पाएगी यात्रा

सिगरिट.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में एक अजीबोगरीब घटना गुरुवार की शाम घटी। यहां एक लड़की ने अपनी सिगरेट की तलब के कारण 180 यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस मुंबई से रांची आ रही थी। फ्लाइट के अंदर ऐश्वर्या नाम की लड़की सिगरेट पी रही थी। लड़की को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐश्वर्या ने बताया कि वह शाहरुख खान से मिलने गई थी। वह इंडिगो के फ्लाइट से रांची लौट रही थी। वह माचिस और सिगरेट अपने साथ लेकर फ्लाइट में चढ़ी थी।

टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीकर वीडियो बना रही थी। वीडियो को वह इंस्टाग्राम में डालती और जितने लाइक मिलते उससे उसे पैसे और पॉपुलैरिटी मिलती। अब, एयरलाइन ऐश्वर्या को रेड कार्ड जारी कर प्रतिबंध लगाएगा। उसे भविष्य में किसी भी एयरलाइन से यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

धुएं से पता चला सिगरेट के बारे में

ऐश्वर्या से पता चला है कि वह जमशेदपुर की रहने वाली है। क्रू मेंबर के अनुसार वह टॉयलेट में माचिस की तीली से सिगरेट जलाकर पी रही थी और वीडियो भी बना रही थी। धुएं की महक से विमान में उच्च तकनीक के लगे सेंसर से रेड लाइट जलने लगी। इसके बाद अफरा-तफरी फैल गई। क्रू मेंबर विमान के टॉयलेट के पास पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। लेकिन विमान में ऐसी सुविधा होती है जिससे बाहर से भी दरवाजा खोला जा सकता है, क्रू मेंबर ने दरवाजा खोला तो लड़की ने सिगरेट और माचिस की तीली को कमोड में फेंकने वाली थी लेकिन क्रू मेंबर ने टिशू पेपर दोनों चीज सुरक्षित रख लिया। क्रू मेंबर ऐश्वर्या को लेकर एयरपोर्ट थाना ले गए और मामले की थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह को जानकारी दी। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस के रांची मैनेजर मोहित आहूजा के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज हुआ। बता दें कि फ्लाइट में 180 यात्री थे। एश्वर्या की इस हरकत से सभी के जान को खतरा था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT