logo

रांची : होटल में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी 

shav36.jpg

रांचीः 
कोतवाली थाना क्षेत्र में कचहरी स्थित एक होटल में युवती का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि यह युवती इसी होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ का काम करती थी। युवती का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस होटल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक युवती की उम्र लगभग 27 साल है। वह चतरा जिले की रहने वाली है। रांची में इसी होटल में रहा करती थी।


जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब वह काम करने नहीं पहुंची तो होटल के दूसरे कर्मचारियों ने उसे फोन किया। उसकी ढूंढते हुए स्टाफ रूम गये तो महिला का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने मैनेजर को फोने किया। मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस उसके सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है।

 

हत्या या आत्महत्या

कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में ही शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह आत्महत्या है या फिर किसी ने युवती को मारा है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।