logo

500 में लड़कियों से कराते थे जिस्मफरोशी, गिरोह वसूलता था 2 हजार रुपये; पुलिस ने किया पर्दाफाश

a1215.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

रांची पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रांची में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सोमवार को सदर थानाक्षेत्र से 10 और बरियातू से 2 सेक्स वर्कर को कस्टमर के साथ पकड़ा गया है। छापेमारी में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डेली मार्केट थानाक्षेत्र में भी 3 लड़कियों समेत NSUI का एक नेता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

500 रूपये में कराया जा रहा था धंधा 
बता दें कि जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें से सभी झारखंड के हैं। सेक्स रैकेट में शामिल लड़कियों से पुलिस ने पूछताछ किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सब बंगाल की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि बंगाल से लाई गई इन लड़कियों को महज 500 रुपए में धंधा कराया जा रहा था। वहीं दलाल ग्राहकों से 2000 रुपए तक वसूल रहे थे। यही नहीं सेक्स रैकेट के धंधे में जिन लड़कियों शामिल किया गया, उन्हें समय पर पैसे भी नहीं दिए जाते थे।

रांची के इन इलाकों में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट 
रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी शहर के कई इलाकों में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसपर पुलिस ने टीम का गठन कर रांची के विभिन्न इलाकों के होटलों में छापा मारा। इस दौरान सेक्स रैकेट में संलिप्त कई लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में महिला पुरूष दोनों शामिल थे। राजधानी के बरियातु, सदर और डेली मार्केट थानाक्षेत्र में बुधवार को छापेमारी की गई। इस दौरान इन इलाकों में 1 दर्जन से अधिक लोगों को सेक्स रैकेट में इस्तेमाल किये जाने वाले सामग्री के साथ पकड़ा गया।

Tags - Jharkhand NewsSex RacketRanchiJharkhand Police