रांची
गोल चैलेंजर की प्रवेश परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। बता दें कि गोल इंस्टीट्यूट बिहार एवं झारखंड में मेडिकल की तैयारी कराने वाला अग्रणी संस्थान है। इंस्टीट्यूट द्वारा नीट एवं एम्स परीक्षाओं की तैयारी करायी जाती है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष प्रवेश परीक्षा के आधार पर चैलेंजर (Challenger) ग्रुप तैयार किया जाता है। पिछले वर्षों के रिजल्ट में झारखंड के ज्यादातर टॉपर्स इसी ग्रुप के छात्र रहे हैं। इस वर्ष यह परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। बिहार एवं झारखंड के मेधावी छात्रों के लिए यह बहुप्रतिक्षित परीक्षा है। छात्र इसकी तैयारी में छात्र पूरे साल लगे रहते हैं।

सफल छात्रों को दी जाती है छात्रवृति
चैलेंजर ग्रुप की जानकारी देते हुए संस्थान के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपीन सिंह ने बताया कि इस ग्रुप को बनाने के पीछे एक मकसद है। इसके तहत मेधावी छात्रों को ऐसा माहौल और प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है, जहां छात्रों की प्रतिभा में अधिक से अधिक निखार आ सके। बताया कि छात्रों को संस्थान में उच्च श्रेणी की लाइब्रेरी, समय-समय पर स्ट्रेट्जीकल मीटिंग, पर्सनल काउंसलिंग, टॉपर्स बनने के टिप्स आदि उपलब्ध कराये जाते हैं। बताया कि टॉपर्स बनने वाले छात्रों के साथ का लाभ दूसरे छात्र लेते हैं। कहा कि चयनित छात्रों को गोल एजुकेशन विलेज में रहकर पढ़ने का मौका मिलेगा। सफल छात्रों को कायाकल्प वेल्फेयर सोसाइटी, सारथी और चैलेंजर फाइटर द्वारा छात्रवृत्ति दी जायेगी। परीक्षा में गोल के छात्रों के अलावा 12वीं और 12वीं पास बाहर के छात्र भी बैठ सकते हैं।

छात्र इस तरह कर सकते हैं आवेदन
परीक्षा का फार्म गोल के पटना स्थित बुद्धा कॉलोनी, कंकडबाग या गोला रोड तथा रांची के लालपुर, हिनू, धनबाद और छत्तीसगढ़ में भिलाई और रायपुर शाखा से लेकर भरा जा सकता है। गोल के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा एनटीए के नीट सिलेबस पर आधारित होगी। अंकों के आधार पर छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से चयन होगा। वहीं, गोल के R & D हेड आनन्द वत्स ने बताया कि छात्र 18 दिसंबर तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बताया कि पिछले वर्ष 95% छात्र इस ग्रुप से सफल हुए। बिहार एवं झारखंड के अधिकतर टॉपर्स इसी संस्थान के थे।
