द फॉलोअप डेस्क
शिक्षा के क्षेत्र में करीब तीन दशकों से विद्यार्थियों के सपनों को सफलता में बदलने वाली संस्था GOAL ने अपने Foundation Day 2026 के अवसर पर भविष्य की एक महत्वाकांक्षी और बहुआयामी यात्रा की शुरुआत की। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण तब आया, जब GOAL के Chairman & Managing Director बिपिन सिंह ने औपचारिक रूप से GOAL Group का अनावरण किया और संस्था के विस्तार की नई रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर GOAL की 29 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा, विद्यार्थियों की उपलब्धियों, शिक्षकों के योगदान और संस्था के भविष्य के विजन को रेखांकित किया गया। समारोह में यह संदेश प्रमुखता से सामने आया कि GOAL अब केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली संस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षा, स्कूलिंग, आवासीय शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग, स्वास्थ्य सेवा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में एक संगठित समूह के रूप में अपनी भूमिका का विस्तार करेगा।

सात वर्टिकल्स के जरिए विस्तार की योजना
GOAL के CMD बिपिन सिंह ने GOAL Group के अंतर्गत विकसित किए जाने वाले विभिन्न वर्टिकल्स की घोषणा की। इनमें GOAL Institute के माध्यम से मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी एवं परिणाम की परंपरा को नई ऊंचाई देने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं GOAL School के जरिए आधुनिक शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, तकनीक और भविष्य-केंद्रित शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर दिया जाएगा। GOAL Education Village के तहत शिक्षा, आवास, अनुशासन, मेंटरिंग और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने वाली आवासीय शिक्षा व्यवस्था विकसित करने की योजना है। GOAL Group के GOAL Skills Centre के जरिए युवाओं को रोजगारोन्मुख, तकनीकी, डिजिटल और आधुनिक कौशल से सशक्त बनाने की पहल की जाएगी। वहीं GOAL Digital Broadcasting शिक्षा, ज्ञान, करियर मार्गदर्शन, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सूचनाओं को डिजिटल माध्यमों से व्यापक स्तर तक पहुंचाने का मंच बनेगा। इसके अलावा GOAL Healthcare के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में पहल प्रस्तावित है। GOAL Infra शिक्षा और अन्य क्षेत्रों के लिए आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण तथा भविष्य-केंद्रित आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में काम करेगा।

Education to Empowerment की अवधारणा पर आधारित विस्तार
GOAL Group का यह विस्तार संस्था की दीर्घकालिक सोच को दर्शाता है। संस्था के अनुसार, “Education to Empowerment” की अवधारणा के साथ विद्यार्थियों, युवाओं और समाज के लिए एक व्यापक इकोसिस्टम विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत शिक्षा से लेकर कौशल, स्वास्थ्य, तकनीक, डिजिटल कम्युनिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर तक विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। GOAL के CMD बिपिन कुमार सिंह ने कहा कि GOAL की शुरुआत एक शैक्षणिक संकल्प के साथ हुई थी। पिछले 29 वर्षों में हजारों परिवारों ने संस्था पर विश्वास किया और विद्यार्थियों ने देशभर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि GOAL Group का अनावरण केवल व्यावसायिक विस्तार नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों के विस्तार का प्रतीक है। उनका लक्ष्य ऐसा संस्थागत इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां शिक्षा से लेकर कौशल, स्वास्थ्य, तकनीक, डिजिटल कम्युनिकेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर तक समाज की बदलती जरूरतों के लिए गुणवत्तापूर्ण समाधान उपलब्ध हों।
.jpeg)
गुणवत्ता और विद्यार्थी हित से समझौता नहीं
GOAL के Assistant Director रंजय सिंह ने कहा कि संस्था ने हमेशा समय के साथ खुद को बदला है, लेकिन गुणवत्ता, अनुशासन, पारदर्शिता और विद्यार्थी हित जैसे मूल मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि GOAL Group के माध्यम से अब यही विश्वसनीयता विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रत्येक वर्टिकल में उसी गुणवत्ता को स्थापित करने का लक्ष्य है, जिसके लिए GOAL शिक्षा जगत में जाना जाता है। GOAL के R&D Head आनंद वत्स ने कहा कि भविष्य उन्हीं संस्थानों का है जो रिसर्च, डेटा, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को अपनी कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाते हैं। GOAL Group के विस्तार में प्रत्येक क्षेत्र को रिसर्च और इनोवेशन आधारित बनाने पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना है।

Academic Excellence रहेगा मुख्य फोकस
GOAL के Academic Head गौरव सिंह ने कहा कि संस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी अकादमिक संस्कृति और विद्यार्थियों के परिणाम हैं। बदलते दौर में भी Academic Excellence संस्था का मूल फोकस रहेगा। GOAL Group के माध्यम से शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर एक मजबूत Academic Ecosystem तैयार करने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें ज्ञान के साथ चरित्र, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास पर भी जोर होगा। GOAL के Marketing Head एस. डी. सिंह ने कहा कि वर्षों की मेहनत, परिणाम और विश्वास के जरिए GOAL ने मजबूत पहचान बनाई है। GOAL Group के अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में विस्तार के साथ ब्रांड को और सशक्त, आधुनिक और व्यापक बनाने का लक्ष्य है। आने वाले समय में GOAL की पहचान शिक्षा के साथ-साथ एक बहुआयामी और समाज-केंद्रित समूह के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
29 वर्षों की यात्रा में जुड़े लोगों को किया याद
Foundation Day समारोह में GOAL की अब तक की यात्रा को याद करते हुए संस्था को वर्तमान मुकाम तक पहुंचाने में योगदान देने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और टीम सदस्यों की भूमिका को भी सम्मानपूर्वक रेखांकित किया गया। संस्था की 29 वर्षों की यात्रा को विश्वास, उत्कृष्टता और परिवर्तन की विरासत के रूप में प्रस्तुत किया गया। संस्था ने स्पष्ट किया कि GOAL Group के अंतर्गत प्रस्तावित प्रत्येक पहल को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। सभी क्षेत्रों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सामाजिक उपयोगिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही गई है। GOAL के अनुसार, Foundation Day 2026 केवल संस्था की स्थापना का उत्सव नहीं, बल्कि उसके इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत है। 29 वर्षों की शैक्षणिक विरासत को अब शिक्षा के साथ-साथ कौशल, स्वास्थ्य, तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव की शक्ति बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।