logo

Ranchi : गोल इंस्टीट्यूट ने बताया, उनके विद्यार्थियों ने NEET की परीक्षा में कैसे हासिल की कामयाबी!

GOALCON.jpg

रांचीः 

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद गोल इन्स्टीट्यूट द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित किया गया। प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी देते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के R&D हेड आनन्द वत्स ने कहा कि इस वर्ष हमारे संस्थान का रिजल्ट बहुत ही अच्छा आया है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष ज्यादा अधिक छात्रों का चयन नीट में हुआ है और टॉप टेन मेडिकल कॉलेजों में भी हमारे गोल संस्थान से पिछले वर्षों की तुलना में अधिक छात्रों का नामांकन होने की संभावना है। 


हमने पारदर्शिता बनाए रखा है
आनंद वत्स ने कहा कि आज के समय में कोचिंग संस्थानों के रिजल्ट में पारदर्शिता की समस्या देखी जाती है। हमारी संस्थान शुरूआती दौर से ही रिजल्ट के मामले में पारदर्शिता बनाए रखा है और शायद यही कारण है कि हमारी संस्थान झारखण्ड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण पूर्वी भारत के छात्रों एवं अभिभावकों के विश्वास को जीतने एवं उसे कायम रखने में सफलता पाई है। नीट में हमारे संस्थान के रिजल्ट की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए हमलोगों ने प्रेस कान्फ्रेंस किया है जिसमें हमारे संस्थान के टॉप रैंकर्स की उपस्थिति के साथ हमारे सफल छात्रों की सूची जारी की जा रही है। श्री वत्स ने कहा कि हमारी संस्थान पिछले 25 वर्षों में एक भी ऐसे छात्र के रिजल्ट का दावा नहीं किया है जो गोल इन्स्टीट्यूट से न हो। उन्होंने सभी सफल छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि हमारी संस्थान नीट में सफल छात्रों के लिए कॉलेज चयन एवं काउंसिलिंग से संबंधित दिशानिर्देश के लिए 10 सितम्बर रविवार को प्रेस क्लब, राँची में काउन्सेलिंग सपोर्ट सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें नीट के सफल छात्रों को दिशानिर्देश दिया गया।

 
कॉम्पीटीटीव माहौल है गोल संस्थान में 
गोल इन्स्टीट्यूट के रांची के निदेशक काली प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष गोल इन्स्टीट्यूट से 6156 छात्र नीट क्वालीफाई किए हैं जिनमें से 712 छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की संभावना है। इस वर्ष हमारे 11 छात्रों ने 680 या उससे अधिक मार्क्स लाकर संस्थान को गौरवान्वित किए हैं। 680 मार्क्स के साथ प्राची कुमारी ने गोल संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि गोल विलेज का कॉम्पीटीटीव माहौल, गोल संस्थान के शिक्षकों का शिक्षण एवं पर्सनल केयर के कारण ही मैं टॉपर बनने तक का सफर तय किया हूँ। 


सभी सुविधाएं दी जाएंगी छात्रों को 
इस प्रेस कान्फ्रेंस में गोल के नीट टॉपर्स दीवाकर झा, अस्जद शमिम, मुस्कान कुमारी, परिजा, हर्षिता, एकता, आशीष रंजन, निखिल कुमार, आकाश चन्द्र महतो, खुशी प्रिया के आलावा कई छात्र उपस्थित थे। काली प्रसाद ने कहा कि हमारी संस्थान अगले वर्ष की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप के साथ सभी जरूरी सुवधिाएँ दे रही है।