logo

GOAL ने कायाकल्प के साथ मिलकर लगाया फ्री आई चेकअप कैंप 

ुदतग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मेडिकल और नीट की तैयारी कराने वाली संस्थान गोल इंस्टिट्यूट  ने कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी के साथ मिलकर छात्रों के लिए फ्री आई चेकअप कैंप का आयोजन किया। आइरिस सुपरस्पेसिलिटी आई हॉस्पिटल के साथ मिलकर आज रांची स्थित हिनू गोल ब्रांच में यह कैंप लगाया गया। जहां आइरिस सुपरस्पेसिलिटी आई हॉस्पिटल की टीम से सीनियर ऑप्टम स्नेहा सिन्हा, ऑप्टम सागर सरकार, मार्केटिंग हेड सोमेश तिवारी मौजूद थे। गोल के फाउण्डर एमडी बिपिन सिंह ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई करते वक्त आखों की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बच्चों को बीमारी से बचने के उपाय बताते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा।


पूरी टीम ने मिलकर किया सफल आयोजन 
गोल के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने बताया कि कम्पनी के सी एस आर कार्यक्रम एक्टिविटी के रूप में गोल बहुत सारे कार्यक्रमों का आयोजन करता है,  जिसमें आँखों की देखभाल के लिए इस बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं गोल के ब्रांच हेड काली प्रसाद सिंह ने कहा की समय-समय पर पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के सेहत का भी ध्यान रखना गोल की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए इस कैंप का आयोजन किया गया है। गोल के अभिषेक कुमार ने आइरिस सुपरस्पेसिलिटी आई हॉस्पिटल की टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।  इस कैंप में गोल के छात्रों का मुफ्त जाँच किया गया तथा आँखों की देखभाल के तरीको के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर गोल के सभी टीम मेंबर मौजूद थे  जिसमें शुभम ,सना, पूनम व अन्य शामिल थे।