logo

झारखंड  : CBSE 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में गोल के छात्रों ने दिखाया दम, प्राप्त किया 90 प्रतिशत से अधिक अंक

WhatsApp_Image_2022-07-22_at_6_49_40_PM.jpeg

डेस्क:
CBSE बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के परीक्षाफल आज शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस मौके पर उम्दा प्रदर्शन से उत्साहित गोल इन्स्टीट्यूट(Goal institute) के छात्र एवं छात्राओं ने जमकर सफलता का उत्सव मनाया ।इस परीक्षा में 95.6% अंक प्राप्त करने वाले दिवाकर झा ने कहा कि 10वीं पास करने के बाद वह असमंजस में थे कि आगे की तैयारी के लिए किस इन्स्टीट्यूट को मार्गदर्शन लूँ। लेकिन, गोल इन्स्टीट्यूट से तैयारी करने का निर्णय मेरे जीवन का अबतक का सर्वश्रेष्ठ निर्णय रहा और मुझे बहुत खुशी है कि मैंने गोल इन्स्टीट्यूट से तैयारी कर बोर्ड और कॉम्पीटीशन दोनों में बहुप्रतिक्षित सफलता को प्राप्त किया। दिवाकर ने बताया कि बोर्ड में अच्छे मॉर्क्स के साथ-साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में मैंने 630 मार्क्स स्कोर किया है और उम्मीद है कि पहले प्रयास में ही टॉप मेडिकल कॉलेजों में से एक में दाखिला मिलेगा। अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ गोल इन्स्टीट्यूट के पूरे टीम को देते हुए दिवाकर ने कहा कि गोल इन्स्टीट्यूट द्वारा बोर्ड और कॉम्पीटीशन दोनों की तैयारी एक साथ करवाई गई। इस प्रकार मैं बिना किसी अन्य सहायता के दोनों परीक्षाओं में पहले प्रयास में सफल हो सका।  उन्होंनें अपने सफलता के लिए गोल इन्स्टीट्यूट के प्रतियोगी माहौल और यहाँ के शिक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि गोल इन्स्टीट्यूट में कॉम्पीटिटीव तैयारी एवं टेस्ट में साथ-साथ पर्सनल केयर को सफलता का कारण बताया। 

गोल स्टडी मटेरियल से राह हुई आसान 
92.2% स्कोर करने वाली गोल इन्स्टीट्यूट की पलक कुमारी बताती है कि गोल का स्टडी मेटेरियल एवं काम्पीटशन के साथ-साथ बोर्ड बेस्ड टेस्ट इस तरह से लिया जाता है कि छात्रें को बोर्ड और कॉम्पीटशन दोनों एक साथ पहले प्रयास में ही निकालना आसान हो जाता है। पलक बताती है की गोल इन्स्टीट्यूट के सहयोग से हमने बोर्ड में अच्छे मार्क्स के साथ-साथ मेडीकल प्रवेश परीक्षा नीट में भी पहले प्रयास में ही 620 मार्क्स स्कोर किया है, और हमें उम्मीद है कि इस रिजल्ट के साथ अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेकर अच्छा डॉक्टर्स बनने का सपना पूरा होगा। सभी सफल छात्रें को बधाई देते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डॉयरेक्टर श्री विपीन सिंह के खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्रें की सफलता छात्रें का मेहनत एवं समस्त गोल टीम की सफलता है और हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस वर्ष हमारे छात्र बोर्ड में अच्छे स्कोर के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में भी सफलता के परचम लहराकर यह सिद्ध करेंगे की गोल इन्स्टीट्यूट पूर्वी भारत का नम्बर 1 इन्स्टीच्यूट है।

गोल के 100 से अधिक छात्रों ने प्राप्त किया 90 प्रतिशत से अधिक अंक  
छात्रों को बधाई देते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के असिस्टेट डॉयरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गोल इन्स्टीट्यूट के 100 से अधिक छात्रें ने 90% से अधिक स्कोर कर संस्थान को गौरवान्वित किया है। इसके साथ आने वाले नीट के परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में और बेहतर आने की संभावना है क्योंकि इस वर्ष नीट में पूछे गए प्रश्न पूरी तरह से गोल संस्थान में पूछे गए प्रश्नों की तरह ही थे। संस्थान के आनंद वत्स ने कहा कि हमारा संस्थान 10वीं पास छात्रों के लिए फाउण्डेशन कोर्स एवं 12वीं पास छात्रों के लिए टारगेट कोर्स के माध्यम से मेडिकल एवं इंजिनियरिंग की तैयारी करवाएगी जिसमें छात्रों की प्रतिभा के अनुसार 100% तक की  छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी  ।