logo

GOAL के छात्रों ने मारी बाजी, झारखंड मेडिकल स्टेट रैंक में 7 ने टॉप 10 में बनाई जगह

TABBO.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (जे.सी.ई.सी.ई.बी.) द्वारा झारखंड मेडीकल की मेधा सूची जारी की गई, जिसके आधार पर राज्य के मेडीकल एवं डेन्टल कॉलेजों में नामांकन लिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी किए गए इस लिस्ट के टॉप टेन में ज्यादाजर छात्र गोल इन्स्टीट्यूट से है। गोल संस्थान के आस्था अग्रवाल रैंक 1 (ओबीसी), अमना तबस्सुम रैंक 3 (ओबीसी), रितेश रंजन रैंक 5 (एस सी), स्नेहिल आनंद रैंक 6 (जेनरल), सौमी सिद्धार्थ रैंक 7 (जेनरल), श्रेया जान्हवी रैंक 9 (जेनरल), शुभम कुमार रैंक 10 (ओबीसी) ने हासिल किया है।  गोल इन्स्टीट्यूट के फाउण्डर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन सिंह ने टॉप टेन में गोल संस्थान के ज्यादातर छात्रों के आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गोल के छात्रों ने टॉप टेन में स्थान सुनिश्चित कर यह साबित किया है कि अगर हौसले बुलन्द हो तो विपरीत परिस्थिति में  भी बड़ी जीत हासिल कर टॉपर और रैंकर बना जा सकता है। श्री सिंह ने इस बड़ी सफलता का श्रेय छात्रों के जीतोड़ मेहनत अभिभावकों के विश्वास एवं गोल के पूरे टीम का संयुक्त प्रयास को देते हुए कहा कि गोल संस्थान छात्रों को सही दिशा निर्देश के साथ आने वाले वर्षों में भी इसी तरह प्रोत्साहित कर सफलता के शिखर पर पहुंचाने कि कोशिश करते रहेगा।


इस साल बेहतर प्रदर्शन 
गोल संस्थान के असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि इस वर्ष गोल के छात्र पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किए हैं और उम्मीद करता हूँ कि हमारे छात्र आने वाले वर्षों में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हमारी टीम लागातार छात्रोंको काउन्सिलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, दिशानिर्देश एवं टेक्नीकल सपोर्ट प्रदान कर रहा है। ताकि छात्रों को उनके प्राप्त रैंक के अनुसार सर्वश्रेष्ठ मेडीकल कॉलेज अलॉट हो सके। रंजय सिंह ने कहा कि गोल के द्वारा छात्रों को जो बेहतर क्लास, टेस्ट एवं डाउट्स मिला और लॉकडाउन के बाद ऑफलाईन में जो सुविधा मिली, उसका इस बड़े सफलता में बड़ा रोल है। गोल इन्स्टीट्यूट के संजय आनंद ने कहा कि हमारे संस्थान में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी मेडिकल एवं इंजिनियरिंग की तैयारी के लिए गोल इन्स्टीट्यूट के ऑफिस में जाकर या संस्थान के वेबसाईट से जानकारी लेकर नामांकन करा सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT