logo

गोड्डा पुलिस की नशे के खिलाफ छापेमारी, बिहार लेकर जा रहे अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ 1 गिरफ्तार

गोड्डा_से.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा में नशे के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बसंतराय थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। दरअसल बीते रविवार  को संध्या गश्ती के क्रम में करीब 6:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि डेरमा मोड़ से कुर्मा जाने वाली रोड में एक व्यक्ति अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लोचनी मोड़ पर जांच अभियान शुरू किया।
चेकिंग अभियान के दौरान समय करीब 7:15 बजे लोचनी मोड़ पर एक मोटर साईकिल पर सवार व्यक्ति पीठ पर बैग लिए आ रहा था और पुलिस को देखकर वह व्यक्ति मोटर साईकिल घुमा कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसके बाद सशस्त्र बलों के सहयोग से मोटर साईकिल सवार व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम कानदेव यादव उम्र करीब 45 वर्ष पिता स्व० चिंतामन यादव बताया जो कि तिलवाड़ी थाना धोरैया जिला बांका, बिहार का रहने वाला है। पकडे गये व्यक्ति के पीठ पर काले रंग के बैग में जांच करने पर विदेशी/अग्रेजी शराब पाया गया है। जब शराब के वैध कागजात की मांग कि गयी तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसके बाद अवैध शराब को जब्त कर लिया गया तथा पकड़े गये व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम व पता :-
कामदेव यादव उम्र करीब 45 वर्ष पिता स्व० चितामन यादव सा० तिलवाडी थाना धोरैया जिला बांका (बिहार) ।
जब्त सामानों की विवरणी :-
रॉयल स्टैग 375ML का 39 बोतल
Blender pride 375ML का 3 बोतल
Mc Dowells 375ML का 3 बोतल, विदेशी / अग्रेजी शराब
लाल रंग का अपाची मोटरसाई‌केल सं० BR10AK0153

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news godda news godda khabar godda police news