logo

गोड्डा के आलोक ने UPSC में लहराया परचम, हाई सैलरी की जॉब छोड़कर लिया था रिस्क

GODDGAGAN.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज UPSC का रिजल्ट जारी हुआ है। झारखंड के भी कई छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता पाई है। उनमें गोड्डा जिले के आलोक कुमार भी शामिल हैं। आलोक गोड्डा जिले के लोहिया नगर के रहने वाले हैं। आलोक के पिता का नाम राजकिशोर पंजियारा, वहीं मां का नाम ललिता देवी है। आलोक कुमार को 549 वां स्थान मिला है। आलोक के बारे में बताए तो उन्होंने मर्चेंट नेवी में 7 साल तक बहुत अच्छे पैकेज की नौकरी की। इसके बाद नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज की तैयारी की। आलोक IPS अफसर बनना चाहते हैं। आलोक ने इस मुकाम को पाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत की है। पहले वो 2 बार BPSC में चयनित हो चुके हैं। आलोक की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने अपनी सफलता  का श्रेय पूरे परिवा को दिया है। आलोक बताते हैं परिवार और उनके सभी दोस्तों ने जॉब छोड़ कर तैयारी करने के लिए प्रेरित किया और हमेशा साथ दिया। अब आलोक एसपी बनना चाहते हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT