logo

गोमिया जिले की सबसे कम उम्र की मुखिया सपना कुमारी रांची से बरामद, 2 अक्टूबर से थी लापता

गोमिया.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुखिया सपना कुमारी को राँची पुलिस की सहायता से बोकारो पुलिस ने राँची से बरामद कर लिया है। बता दें कि बोकारो के गोमिया प्रखंड के गुरुडीह की मुखिया सपना कुमारी 02 अक्टूबर से लापता थी।
गांधी जयंती कार्यक्रम के बाद वह घर लौटीं, फिर दोबारा निकलीं और फिर उनकी कोई खबर नहीं मिली। इस मामले में मुखिया सपना कुमारी के परिजनों ने गोमिया थाने में आवेदन दिया था और खोजबीन की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस मुखिया सपना कुमारी की खोजबीन करने में जुट गई थी।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar bokaro news bokaro latest news gomia news gomia latest news