logo

रांची वासियों के लिए अच्छी खबर, ऑटो, ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल समाप्त

auto7.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची वासियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी में ऑटो  और ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल खत्म कर दिया है। परिवहन सचिव नगर आयुक्त के साथ वार्ता होने के बाद हड़ताल समाप्त किया गया है। बता दें कि 27 अगस्त से ऑटो और ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर चले गये थे। दरअसल राजधानी के 20 किलोमीटर की परिधि में ऑटो चलाने के नियम में बदलाव के विरोध में ऑटो चालकों की हड़ताल शुरू हुई थी।