logo

झारखंड के टैक्सी चालकों के लिए गुड न्यूज, उनके बच्चों को मिलेगी 12000 रुपये की छात्रवृति

scho.jpg

रांची : झारखंड में टैक्सी चालकों के लिए खुशखबरी है। उनके बच्चों को 12 हज़ार रुपये की सालाना छात्रवृति मिलेगी। राजधानी रांची के टुपुदाना के आयोजन वाटिका से इसकी शुरुआत सोमवार को हुई। 500 से अधिक बच्चों को यह स्कॉलरशिप मिलेगी।

टैक्सी ड्राइवर के होनहार बच्चे जो पढ़ने में अच्छे हों और नौवीं से लेकर 12 वीं तक में 60 फीसदी नंबर लाते हैं तो उन्हें इसका लाभ मिलेगा। यहां बड़ी संख्या में टैक्सी चालकों के बच्चों ने स्कॉलरशिप के लिए फार्म भरे।

सीएसआर के तहत दी जा रही स्कॉलरशिप

मुस्कान स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2024 के तहत टैक्सी चालकों के बच्चों को यह छात्रवृति मिलेगी। यह छात्रवृति valvoline के सीएसआर के तहत दी जा रही है. छात्रवृति के लिए फॉर्म जमा करने आये चालकों ने कहा कि उनके बच्चों लिए यह बहुत मददगार होगा।

क्योंकि कई बार महंगी फीस न जुटा पाने कारण वे अपने बच्चों को हायर एजुकेशन नहीं दे पातेइसके लिए आवेदन इस लिंक पर जाकर कर सकते हैं – WWW.in/a/MKSP1

ये ले सकते हैं स्कॉलरशिप का लाभ

छात्रवृति का लाभ वैसे टैक्सी चालक के बच्चे ले सकते हैं जिनके पिता ओला, उबर, रेपिडो या फिर किसी अन्य ऑनलाइन कैब सर्विस से जुड़े हों छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा है

टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पहली बार ऐसा हो रहा है जब बेहद कम मेहनताने पर काम करने वाले चालकों के बारे में किसी ने सोचा है सरकार को भी ऐसी कोई योजना जरूर शुरू करनी चाहिए