logo

रांची : 45 लाख के सामान की चोरी, मालिक एक साल से जेल में 

argoda2.jpg

रांचीः 
अरगोड़ा थाना क्षेत्र के गोपाल मार्केट स्थित यूपीएस यूटीएस होस पाइस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने कार्यालय से 45000 के सामान की चोरी कर ली है। अड़गोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। वसुंधरा अपार्टमेंट में रहने वाली गायत्री तिवारी ने प्रकाश साहू और मनीषा टोप्पो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। गायत्री ने पुलिस को बताया कि उनके पति संजय कुमार तिवारी उक्त संस्थान को संचालित करते हैं। एक केस में की वजह से वह पिछले साल जेल गए हैं। इसलिए वह प्रकाश को किराया नहीं दे पा रही थी। इसके साथ ही संस्थान की निदेशक मनीषा टोप्पो ने दिसंबर 2021 में इस्तीफा दे दिया और किराया का इकरारनामा को रद्द कर दिया। महिला का कहना है कि मनीषा ने प्रकाश के साथ मिलकर उनके कार्यालय का ताला तोड़कर 45 लाख रुपए का सामान गायब कर दिया।