logo

सरकार सरना धर्म कोड लागू करे, 2024 में भाजपा को वोट देंगे आदिवासीः सालखन मुर्मू

salkhan1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान 30 जून को कोलकाता में जनसभा करने वाला है। सेंगेल अभियान के प्रमुख सालखन मुर्मू ने बताया कि 2023 में भाजपा सरना धर्म कोड अगर लागू कर देगी तो 2024 में देश के आदिवासी भाजपा के पक्ष में अपना वोट देंगे। सालखन मुर्मू ने जमशेदपुर के कन्दमा स्थित अपने आवसीय कार्यालय में सरना धर्म कोड के विषय में चर्चा की और यह जानकारी दी। बता दें कि 15 जून को भी आदिवासी सेंगेल अभियान ने भारत बंद बुलाया था। सालखन मुर्मू ने बताया कि आदिवासी प्रकृति के पुजारी है, वे मूर्ति पूजा नहीं करते हैं। आदिवासी की पहचान प्रकृति से है। यह सभी जाति धर्म से अलग है। आदिवासियों की पहचान सरना धर्म है। इसलिए इसकी मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सरकार 2023 में सरना धर्म कोड लागू करे, सरना धर्म कोड लागू होने के बाद 2024 में देशभर के आदिवासी भाजपा के पक्ष में वोट करेंगे।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N