logo

25 से 49 साल के बीच की महिलाओं को अगले महीने से मिलेगा पेंशन, 200 यूनिट फ्री बिजली भी देंगे; सरायकेला में बोले सीएम चंपाई

cimi8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत बाबू के नेतृत्व में बनी हमारी सरकार को विपक्ष भाजपा ने कभी स्थिर नहीं रहने दिया। वेबजह झूठा आरोप को लेकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया। आखिरकार 4 साल के अंदर वो लोग सफल रहो। लेकिन हमारा गठबंधन मजबूत है। युवा मुख्यमंत्री को वो लोग झूठा आरोप में जेल पहुंचा दिया। झारखंड अलग हुए 24 साल हो गया। भाजपा ने लंबा समय राज किया है। लेकिन ना यहां के आदिवासी के लिए सोचा ना मूलवासी के लिए, सिर्फ झूठ बोलकर राजनीति किया किया। यहां के आदिवासी मूलवासी को ठगने का काम किया। ये सरकार जो आपने चुना सरकार बनने के साथ ही कोरोना की वजह से हमलोग काम नहीं कर सके। हमलोग जंगल के बीज के गांव को भी सरकारी योजना से जोड़ा। आज का प्रोगाम यही है कि शहीद ग्राम के सभी गरीब का परिवार मकान बनेगा। हमलोग एक आर्दश शहीद गांव बनाएंगे। 

सीएम ने कहा कि चुनाव में हमलोग 2,3 महीना व्यस्त थे। चुनाव खत्म होते ही हम फिर से विकास को गति देने में लग गये हैं। अबुआ आवास फिर मिलेगा। किसी तरह का चयन में गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए भी हमने तैयारी कर ली है। नहीं तो बिचौलिए बीच में आए तो किसी को बख्सा नही जाएगा। अबुआ आवास में तीन कमरा के साथ अटैच बाथरूम रहेगा। ताकि उसमें पानी की भी सुविधा रहे। किचन भी अलग रहेगा। 3 कमरा रहेगा, शौचालय रहेगा। किचन रहेगा। कोई बेघर नहीं रहे। अच्छा मकान में रहे। 2019 में हेमंत बाबू को जनादेश मिला। कोई आदिवासी कच्चा मकान में ना रहे इसके लिए हम योजना लाए। हमलोग भारत सरकार को बहुत ठगा। हमलोग को उसका इंतजार नहीं करना है। यहां की आर्थिक, सामाजदिक व्यवस्था को, शैक्षाणिक व्यवस्था को सुधार रहे हैं। अपना बल पर हमलोग झारखंड लड़ के लिया है। हम सब कुछ अपने बल पर देंगे। सत्ता में आने के साथ ही 125 यूनिट बिजली फ्री दिया। उसको संसोधन के साथ 200 यूनिट बिजली झारख़ड में उपयोग कीजिएगा। अगर किसी को गलत बिजली बिल मिला है तो उसको माफ किया जाएगा। 

सीएम ने कहा कि 50 साल से आगे की महिला को हम पेंशन दे रहे हैं। अब 25 साल से 49 साल की जितनी महिलाएं है उनको भी हम अगले महीने से पेंशन देंगे। झारखंड धनी प्रदेश है। यहां खनिज संपदा भरा हुआ है। आज झारखंड में विकास नहीं हुआ। यहां का आदिवासी मूलवासी यहां का गरीब गुरबा का भला नहीं हुआ। इसलिए हमलोग हर विद्यार्थी को हमलोग पढ़ाने के लिए हर तरह का मदद करेंगे। कोई इंजीनियरिंग, मेडिकल पढ़ना चाहता है तो उनको हर तरह का मदद हमलोग करंगे। 10, 13 लाख 15 लाख से हमलोग मदद करेंगे। और जब तक उनको जॉब नहीं मिलेगा तब तक हम पैसा वापस नहीं लेंगे। सबका छात्रिवृति हमने बढ़ाया किसी विद्यार्थी का पढ़ाई ना रूके हम यही चाहते हैं। उसके साथ साथ भाजपा ने 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया था। और सरकार बवी तो 20 लाख लोगों को हमने राशन कार्ड दिया अब 25 लाख करेंगे। 


ये सरायकेला उद्योग से भरा हुआ है। बड़ा बड़ा कंपनी है। हर कंपनी में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी देना होगा। ये हमलोग सख्ती से लागू करवाएंगे। चुनाव होने के बाद पहली बार हम आए हैं। झारखंड को सवारना है। आदिवासी धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण हो रहा है। मूलवासी के धार्मिक स्थलों की भी हमलोग सुरक्षा करेंगे। हमारी सरकार झारखंड की जनता की दुख समझती है। इसलिए हमलो सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाए थे। उसी तरह फिर हमलोग जुलाई से शुरू करेंगे सरकार आपके द्वार कार्यक्रम। ताकि एक एक जनता का दिल का दर्द हम समझ सके। भाजपा जैसा ये सरकार ठगने वाली नहीं है। आपका बीमारी को पकड़ने के लिए डीजी निदान शुरू किया है। इस शरीर में बहुत बीमारी है। इसलिए हमने आज इसकी शुरुआत की है ताकि आपके मोबाइल में व्यवस्था आ जाए। 15 हजार किलोमीटर का सड़का का निर्माण शुरू हुआ है। राज्य के हर जिला पंचायत में ऐसी व्यवस्था होगी ताकि आपको 24 घंटे स्वास्थ्य लाभ मिल सके। बहुत सा योजना हमलोग शरुआत किये है। झारखंड को सुधारने के लिए। भाजपा ने कभी आदिवासी का हित नहीं सोचा। उनका समय में पांच हजार से ज्यादा स्कूल को बंद कर दिया था ताकि यहां के बच्चे पढ़ ना सके। इसलिए हमलोग आए। हम झारखंड सवारेंगे। हम देश में आदर्श राज्य बनाने में एक दिन सफल होंगे।