logo

Ranchi : जलपुरुष सिमोन उरांव से रिम्स मिलने पहुंचे राज्यपाल रमेश बैस 

simon_oran.jpg

रांची:
झारखंड के जलपुरुष के नाम से विख्यात पद्मश्री सिमोन उरांव गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। सिमोन उरांव को पैरालिसिस अटैक आया है। शुक्रवार को रांची स्थित रिम्स में उन्हें भर्ती करवाया गया है। यह सूचना मिलते ही आज उनसे मिलने राज्यपाल रमेश बैस रिम्स पहुंचे। उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना। 


ये सभी रहे मौजूद 
बता दें कि रिम्स के साइकोलॉजी विभाग के दूसरे तल्ले पर स्थित न्यूरोलॉजी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। वह डॉ गोविंद माधव की देखरेख में हैं। इस मुलाकात के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, डीन डॉ विवेक कश्यप भी थे।