logo

राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिल्ली में आडवाणी से की मुलाकात, जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बेटे के विवाह में आने का दिया निमंत्रण

GOV0000000000000.jpg

रांची/नई दिल्ली
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को नई दिल्ली में कई वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से उनके निवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गंगवार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में आडवाणी का योगदान अविस्मरणीय है और उनके आदर्श हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। राज्यपाल ने इस मौके पर आडवाणी को अपने सुपुत्र के विवाह एवं आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह भी किया।


इसके अलावा गंगवार ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा से भी मुलाकात की। इन दोनों नेताओं को भी उन्होंने अपने पुत्र के विवाह समारोह में आमंत्रित किया। नई दिल्ली में राज्यपाल की इन शिष्टाचार भेंटों को सौहार्द और पारिवारिक जुड़ाव का प्रतीक माना जा रहा है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News