logo

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डॉ. अमन की पुस्तक हिंदी शिशुकाव्य की प्रवृत्तियां का किया विमोचन

bjkbnlksd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोकभवन में ‘हिंदी शिशुकाव्य की प्रवृत्तियां’ शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक की विषय-वस्तु की जानकारी प्राप्त की और इसके लेखक डॉ. अमन कुमार को इस महत्वपूर्ण शोधपरक कृति के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अमन कुमार ने बताया कि शिशुओं के सर्वांगीण विकास में साहित्य, विशेषकर कविता, की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिशु काव्य न केवल बच्चों की भाषा क्षमता और संप्रेषण कौशल को विकसित करता है, बल्कि उनमें नैतिक मूल्यों और संस्कारों के बीजारोपण में भी सहायक होता है। यह पुस्तक शिशुओं में कम्युनिकेशन सिस्टम के विकास और कविता के माध्यम से शिक्षा को केंद्र में रखकर लिखी गई है। मूलतः शोध पर आधारित इस कृति में विस्तार से बताया गया है कि शिशुओं के लिए लिखी जाने वाली कविताएं उनके मानसिक विकास में किस प्रकार सहायक होती हैं तथा दो से छह वर्ष की आयु के बच्चों में सामाजिक संवाद स्थापित करने की क्षमता को कैसे सुदृढ़ बनाती हैं। शिशु काव्य पर संभवतः यह पहला शोधात्मक ग्रंथ है।

डॉ. अमन कुमार ने बताया कि वे जनसंचार के छात्र रहे हैं और शिशु काव्य के माध्यम से संवाद स्थापित करने तथा बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने की दिशा में उनकी वर्षों से विशेष रुचि रही है। इसी रुचि और गहन शोध का परिणाम यह पुस्तक है। वर्तमान में वे दूरदर्शन झारखंड में चैनल ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। पुस्तक विमोचन के अवसर पर दूरदर्शन झारखंड के कार्यक्रम प्रमुख अमित कुमार, गोविंद कुमार झा सहित दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर दूरदर्शन के कार्यक्रम अधिशासी सुधीर कुमार, सुशील कुमार, पूर्णिमा कुमारी, ब्रजेश कुमार, सुबास कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने लेखक को बधाई दी।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand news jharkhand Updates in hindi latest jharkhand News jharkhand News Updates jharkhand news in hindi latest updates Jharkhand Governer Jharkhand news Governer Jharkhand news Updates l