logo

सीएम हाउस में महागठबंधन ने दिखायी एकजुटता, हेमंत सोरेन ने पढ़ाया जीत का पाठ

jjkk.jpg

द फॉलोअप, रांची
राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच आज महागठबंधन के विधायकों और नेताओं का सीएम हाउस में जमावड़ा लगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के अलावा कांग्रेस प्रभारी के राजू, सैयद नासिर हुसैन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अलावा झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले विधायक उपस्थित थे।


इस बैठक में महागठबंधन के दोनों प्रत्याशियों को जीत दिलाने के मुद्दे पर सभी दलों के वरीय नेताओं ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। विधायकों ने भी अपनी इंटीग्रिटी दर्शायी। मुख्य बात यह रही कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायकों से एकजुट रहने और चट्टानी एकता की तरह दोनों प्रत्याशियों को जीत दिलाने का निर्देश और आदेश दिया। जानकारी के अनुसार 17 जून को भी महागठबंधन के विधायक फिर सीएम हाउस जुटेंगे। वहां डीनर डिप्लोमेसी होगी। आज भी चाय, नाश्ता के साथ विधायकों को सुस्वादु भोजन कराया गया।

Tags - Jharkhand Rajya Sabha elections CM House Grand Alliance meeting unity demonstration