logo

GST ऑफिसर को कुत्तों ने काटा, FIR दर्ज

ुेू.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपर शिवपुर में रहने वाले जीएसटी, सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त राजकुमार प्रसाद को दो कुत्तों ने काट लिया है। इसलिए उन्होंने सुखदेव नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। राजकुमार प्रसाद ने बताया कि वह सुबह पौने सात बजे वह मार्निंग वॉक पर जा रहे थे। सुखदेव नगर में ही रहने वाले नीकू के दो पालतू कुत्ते उन्हें काटने लगे। घटना नीकू की पत्नी के सामने हुई। 


थाने में केस दर्ज
कुत्तों ने उनके पूरे शरीर को काट दिया है। शरीर पर कई जख्म हैं। उन्होंने पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट भी दी है। सहायक आयुक्त ने पुलिस को बताया कि एक कुत्ता सफेद रंग का था और दूसरा काले रंग का। सुखदेव नगर के थानेदार का कहना है कि भादवि की धारा 289 के तहत केस कर दिया गया है। जिस पर आरोप लगाया गया है कि उसे पूछताछ के लिए थाना बुलाया जाएगा। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई है।

पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य 
रांची नगर निगम के नियमों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में जो लोग घरों में पालतू कुत्तों का पालन कर रहे हैं, उन्हें संबंधित कुत्तों का निबंधन कराना अनिवार्य है। घर पर कुत्ता रखने के लिए उन्हें रेबीज की वैक्सीन लगाना अनिवार्य है। तभी कुत्ते का रजिस्ट्रेशन हो पाएगा।

Tags - Ranchi news ranchi latest news ranchi ki khabar ranchi updatedog bite dog bitten gst officer