logo

जमशेदपुर में करोड़ों के GST घोटाले का भंडाफोड़, लोहा कारोबारी गिरफ्तार

hnketniket.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस (DGGI) की जमशेदपुर यूनिट ने करोड़ों रुपये के टैक्स फ्रॉड का खुलासा किया है। यह ऑपरेशन पटना जोनल यूनिट के अतिरिक्त महानिदेशक ज्योति कुमार बुगुना के निर्देश पर और अतिरिक्त निदेशक सार्थक सक्सेना के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्रवाई के दौरान फर्जी बिलिंग और बिना GST भुगतान के बड़े वित्तीय लेनदेन में शामिल लोहा कारोबारी प्रमोद कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। 
इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद DGGI की टीम ने प्रमोद अग्रवाल के डाल्टेनगंज स्थित परिसरों में लगातार तीन दिनों तक छापेमारी की। इस दौरान टीम को बड़ी संख्या में वित्तीय दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड, संदिग्ध लेनदेन से जुड़े प्रमाण हाथ लगे। सभी दस्तावेजों की प्राथमिक जांच के बाद गुरुवार देर रात आरोपी को डाल्टेनगंज से गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया गया। साकची स्थित DGGI कार्यालय में कारोबारी से कई घंटों तक पूछताछ की गई और बयान दर्ज किया गया। इसके बाद मेडिकल जांच के लिए उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद उसे आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
DGGI अधिकारियों के मुताबिक जांच अभी जारी है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि फर्जी बिलिंग और GST चोरी का यह नेटवर्क व्यापक और व्यवस्थित तरीके से चलाया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे डिजिटल और फाइनेंशियल डेटा की फॉरेंसिक जांच आगे बढ़ेगी, कुछ और व्यवसायियों और फर्मों के नाम सामने आने की संभावना है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच का दायरा और भी बड़ा होगा और यह कार्रवाई राज्य में GST धोखाधड़ी के सबसे बड़े मामलों में से एक साबित हो सकती है।

 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News jamshedpur news Updates latest jamshedpur news jamshedpur News updates jamshedpur updates in hindi latest Jharkhand news jharkhand News