logo

झारखंड : गुमला के मजदूर की कर्नाटक में मौत, शव लाने की सरकार से लगा रहे गुहार 

shav23.jpg

गुमला: 

घाघरा प्रखंड के चुंदरी गांव के रहने वाले एक युवक की कर्नाटक में मौत हो गई है। युवक कर्नाटक में मार्च 2022 में मजदूरी करने गया था। युवक की पहचान करमदयाल उरांव (25) के रूप में हुई है। गांव के पूर्व मुखिया आदित्य भगत ने बीडीओ से शव वापस लाने की गुहार लगाई है। 


27 तारीख को हुआ निधन 
मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र एसजेके इंफ्रा सर्विस में काम करता था। 21 सितंबर शाम उसकी तबीयत खराब हो गई थी तो उसके जीजा ने उसे कर्नाटक के वामसोहदया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही 27 सितंबर को उसका निधन हो गया। 


बीडीओ से लगा रहे गुहार 
परिवार की आर्थिक स्थिती बहुत खराब है। शव मंगाने में काफी खर्च होगा। गांव के बुद्धिजीवा लोगों ने बीडीओ से मिल कर शव लाने की गुहार लगायी। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण शव मंगाने में पिता बुद्धदेव असमर्थ है।