logo

गुमला नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 7500 रुपये का जुर्माना वसूला गया

j7nje65.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला नगर परिषद की ओर से शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अभियांत्रिकी टीम अतिक्रमण को लेकर सख्त नजर आई और नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। यह अभियान पालकोट रोड से शुरू होकर मेन रोड होते हुए बस स्टैंड रोड तक चलाया गया। इस दौरान नगर परिषद को कुल 7500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। टीम ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है, ताकि आम लोगों को सुचारू यातायात, बेहतर सफाई व्यवस्था और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सके। नगर प्रशासन का मानना है कि अतिक्रमण हटने से शहर की सूरत बदलेगी और विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। टीम ने स्पष्ट किया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इस तरह का अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें।
साथ ही सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए डस्टबिन का उपयोग करने और व्यवसाय से जुड़े नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। नगर परिषद ने यह भी बताया कि आगे अभियान के दौरान सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी और नियमों के विरुद्ध व्यापार संचालन या अन्य गतिविधियों पर म्यूनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान टीम को देखते ही कई दुकानदार अपने-अपने दुकानों का सामान समेटते नजर आए। मौके पर डे-एनयूएलएम की सीएमएम, सिटी मैनेजर, विधि सहायक, कर दारोगा, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर, राजस्व निरीक्षक सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थीं।

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Gumla news Updates Latest Gumla News Gumla News updates latest Gumla News Updates Gumla News Updates latest Gumla News Gumla News in Hindi latest Gumla news