द फॉलोअप डेस्क
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर नगर परिषद गुमला की स्वच्छता एवं प्रवर्तन टीम ने आज बाजार क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने कई दुकानों और गोदामों की तलाशी ली, जिसमें कुल 133 बंडल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किए गए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 2000 रुपये का आर्थिक दंड भी वसूला गया।
नगर परिषद ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग और बिक्री कर रहे थे। इसी कारण कड़ी कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के मद्देनज़र प्लास्टिक प्रतिबंध का सख़्ती से पालन कराया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर आगे और कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। नगर परिषद ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग तत्काल बंद करें और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाएं।
