द फॉलोअप डेस्क
एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक और एक युवती सफेद रंग की अर्टिगा कार से डाल्टनगंज (पलामू) से ब्राउन शुगर खरीदकर गुमला में बेचने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया और बिशनपुर थाना के द्वारा थाना गेट के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वाहन चेकिंग के दौरान अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चार लोग शिव कुमार साहू, रोजामत अंसारी, दीपक चीक बड़ाईक और वर्षा रानी भगत पकड़े गए। तलाशी में उनके पास से 85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। साथ ही उनके चार मोबाइल फोन, अर्टिगा वाहन और 6100 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब 4,60,000 रुपये बताई गई है।
.jpeg)