द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सदर थाना पुलिस द्वारा ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जानकारी सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमली ने दी है।.jpeg)
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि पुगू पंचायत क्षेत्र में एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के लिए एक स्थान पर जमा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। .jpg)
पुलिस ने इसकी जानकारी अपने प्रेस वार्ता में दी है और कहा है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और इनसे जुड़े सरगने की खोजबीन कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा।