द फॉलोअप डेस्क
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में निदेशक, DRDA विद्या भूषण ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वच्छता, वार्डों की स्थिति, मरीजों को दी जा रही भोजन व्यवस्था, ओपीडी सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की गई। मरीजों और उनके परिजनों ने इलाज एवं सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान, अस्पताल में 380 मरीजों का ओपीडी निबंधन, 12 आयुष्मान कार्ड निर्गत, 7 सामान्य प्रसव और 2 सी-सेक्शन मामले दर्ज पाए गए। अस्पताल में 555 प्रकार की दवाएं उपलब्ध थीं, और आपातकालीन सेवाएं 24×7 सक्रिय पाई गईं। मरीजों को नियमित रूप से भोजन एवं पोषक आहार उपलब्ध कराया जा रहा था। निदेशक DRDA ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई एवं सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
