logo

रांची : राज्यपाल से मिले गुरविंदर सिंह सेठी, पुस्तक भेंट की

1229.jpg

द फॉलोअप रांची

झारखंड सिख संगत के प्रदेश संयोजक गुरविंदर सिंह सेठी ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी की जीवनी पर लिखी पुस्तक ‘’गुरु नानक जीवन और संदेश राज्यपाल को भेंट की। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (भारत सरकार) की ओर से प्रकाशित पुस्तक के लेखक गुरविंदर सिंह सेठी को बधाई देते राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व सचिव हरजीत सिंह स्विनकी के साथ सर्वजीत सिंह डुवा,अश्मित सिंह सेठी एवं सतीश कुमार मौजूद थे। मालूम हो कि गुरविंदर सिंह सेठी अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा यात्री सेवा समिति, रेलवे बोर्ड के सदस्य भी हैं। वहीं, राज्यपाल को भेंट की गई गुरु नानक जीवन और संदेश गुरविंदर सिंह सेठी की ही लिखित पुस्तक है।