logo

इंडिया अलायंस के नेता नीतीश के साथ विधानसभा चुनाव का प्रचार करते, तो बदल सकती थी तस्वीर: JDU

JDU.jpeg

रांची 

झारखंड जदयू (JDU) के प्रभारी बिहार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कार्यकर्ता मंथन शिविर में आज कहा कि इंडिया अलायंस के नेताओं ने अगर नीतीश कुमार के साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया होता तो आज तस्वीर कुछ औऱ होती। वे 4 राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनाव के परिणामों पर बोल रहे थे। चौधरी आज रांची में हुए कार्यकर्ता मंथन शिविऱ को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि आगामी 21 जनवरी को नीतीश कुमार रामगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरे को नीतीश जोहार यात्रा का नाम दिया गया है। JDU नेताओं का जुटान इसी यात्रा को सफल बनाने के लिए हुआ था। इसमें अशोक चौधऱी के अलावे बेलहर के विधायक मनोज यादव, प्रदेश JDU अध्यक्ष खीरू महतो, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी सरीखे नेता शामिल हुए। नेताओं ने बिरसा चौक स्थित वीर बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


संगठनात्मक शक्ति पर बल

झारखंड JDU के सह प्रभारी मनोज यादव ने प्रदेश में संगठनात्मक शक्ति पर बल दिया। कहा कि झारखंड में JDU जिस मजबूती के साथ पिछले विधानसभा में मौजूद थी, उसी मज़बूती के साथ हमें पार्टी की सामाजिक न्याय की विचारधारा को प्रदेश से लेकर पंचायत तक, खेत-खलिहान- जंगल जमीन तक ले जाना है। सांसद खीरु महतो ने कहा कि नीतीश जोहार यात्रा ऐतिहासिक होगी। झारखंड एक नया उलगुलान लिखेगा। 2024 की बदलाव की अगुवाई झारखंड करेगा। नीतीश जोहार यात्रा के मार्फ़त रामगढ़ जिला की शहादत की नमक अदायगी पार्टी करेगी। बैठक को नीतीश जोहार कार्य्रकम के संयोजक मधुकर सिंह ने भी संबोधित किया। कहा कि पार्टी के संदेश को मिशन बनकार लोगों तक पहुंचाना है। 


बैठक में ये लोग थे मौजूद 

बैठक में डॉ आफताब जमील, अशोक चौधरी, सागर कुमार, डॉ विनय भरत, सुशील सिंह, पिंटू सिंह, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, आशा शर्मा, रत्ना शर्मा, पुष्पा देवी, विरेंद्र पासवान, रमाकान्त मण्डल, लालचन महतो, प्रभु दयाल कुशवाह, ज्योतिर्मय साहू, कृष्णा घटवार, अर्जुन कुमार मेहता, डॉ राजनारायण सिंह पटेल, कुमेश्वर महतो, रंजन कुमार और रामजी प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे।