logo

हजारीबाग : 2 बाइक की सीधी टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल 

hbagh_(2)2.jpeg

हजारीबाग 

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में दो बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। इसमें पांच लोग घायल हो गये हैं। घटना का कारण दोनों बाइक का तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है। घटना गोमिया सड़क मार्ग पर स्थित अरजरी गांव के समीप सोमवार को हुई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि सड़क दुघर्टना में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में चीनो समदा निवासी निवासी निर्मल कुमार, पिता प्रयाग महतो, संदीप कुमार, पिता मंगल महतो, झुमरा पहाड़ निवासी विकास मांझी, पिता अघनू मांझी, मंटू मांझी, और छोटू बास्के के नाम शामिल हैं। 

बहन से मिलने जा रहे थे 
मिली जानकारी के मुताबिक निर्मल कुमार और संदीप कुमार एक ही बाइक में सवार होकर अपनी बड़ी बहन के घर बड़की सीधाबारा जा रहे थे। दूसरी बाइक में विकास मांझी, मंटू मांझी और छोटू बास्के चीनो समदा से इसरी बाजार की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में अरजरी गांव के पास दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn