logo

हजारीबाग : बड़कागांव में गिरफ्तार हुए JJMP के 5 उग्रवादी, सड़क निर्माण में लगी जेसीबी को जलाया था 

HBAGH27.jpeg

हजारीबाग 

हजारीबाग के बड़कागांव, बलोदर में पुलिस ने JJMP के 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर 14 मार्च की रात को सड़क औऱ पुल निर्माण में लगी जेसीबी मशीन को जलाने का आरोप है। बता दें कि घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम तभी से इन उग्रवादियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। लेकिन सफलता आज 27 मार्च को बड़कागांव थाना के बलोदर में मिली। इस घटना का मास्टर माइंड राजेश गंझू को बताया जाता है। इसे भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को अन्य कई मामले में राजेश गंझू की तलाश थी।  


गिरफ्तार किये गये ये उग्रवादी 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादियों में सुलेन्द्र गंझू, पिता- स्व पोकन गंझू, एरियल सिंह भोक्ता उर्फ एरियल गंझू उर्फ बल्लू भोक्ता, पिता- स्व जयनन्दन सिंह भोक्ता उर्फ कीटा गंझू, राजेश गंझू उर्फ बंधन गंझू, पिता स्व जानकी गंझू के नाम शामिल हैं। इन तीनों की गिरफ्तारी पहले हुई। इनकी निशानदेही पर 2 और उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। इनके नाम सुनिल यादव, पिता- राजेन्द्र यादव, साकिन-बिहारों, कोडरमा और प्रिंस कुमार सिंह, पिता मोहनलाल सिंह, जयनगर, कोडरमा हैं। पुलिस ने कहा है कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

ये लोग थे छापेमारी दल में शामिल

जेसीबी जलाने की घटना के बाद पुलिस की ओऱ से गठित छापामारी टीम में कुलदीप कुमार, अनुमडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग, पुअनि मुकेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी बड़कागांव, पुअनि सफिक खान, थाना प्रभारी दारू, पुअनि संतोष कुमार, थाना प्रभारी ईचाक के अलावा थाना रिजर्व गार्ड एवं विशेष छापेमारी दल के जवान शामिल थे। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn