logo

हजारीबाग : मवेशी लदे 2 ट्रक जब्त, 56 गाय और 11 बछड़ा बरामद; 10 तस्कर धराये

a660.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, हजारीबाग:

हजारीबाग के चौपारण में मवेश लदे 2 ट्रक को जब्त किया गया। पुलिस ने 56 गाय और 11 बछड़ा बरामद किया है। हजारीबाग के एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एसपी को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित पशुओं से लदा 2 ट्रक जिसमें क्रूरतापूर्ण तरीके से जानवरों को रखा गया है, बिहार की तरफ से आ रहा है। सूचना पर एक टीम का गठन कर जांच के लिए भेजा गया। टीम ने वाहन संख्या BR-26G-5222 और वाहन संख्या BR-6GE-0848 को पकड़ा। दोनों वाहनों की तलाशी ली गई तो उसमें 56 गाय और 11 बछड़े लदे हुए पाए गये। उनको तिरपाल से ढंका गया था। पुलिस ने 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि जानवरों को बंगाल ले जाया जा रहा था।

 

गिरफ्तार आरोपियों का नाम और पता
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-1. ट्रक चालक सुनील कुमार उम्र करीब 35 वर्ष पिता-शरमा यादव सा०-फतेहपुर थाना-खेरीमोड़ जिला-पटना (बिहार), 2. राजकुमार यादव उम्र करीब 30 वर्ष पिता-हरेराम यादव सा०-सेमरा थाना-ब्रहमपुर जिला-बक्सर (बिहार)। 

देवानन्द कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता-राजेन्द्र राय ग्राम थाना जिला-छपरा (बिहार),4. छोटक यादव उम्र करीब 40 वर्ष पिता-स्व० भगेलु यादव सा0 रामगढ़ पोखरा थाना- ब्रहमपुर जिला-बक्सर (बिहार),5. राजा यादव उम्र करीब 45 वर्ष पिता बसरोपन यादव सा०- हाजीपुर थाना किंजर जिला-अरवल (बिहार), 6. ट्रक चालक इरफान आलम उम्र करीब 40 वर्ष पिता इश्हाक आलम सा०-बिजौरा थाना भगवानगंज जिला-पटना (बिहार)दुर्गेश कुमार सिंह उम्र करीब 50 वर्ष पिता-स्व० सुदामा यादव सा० ईटवा थाना-शाहपुरपट्टी जिला-भोजपुर (बिहार)मो० अरमान उम्र करीब 40 वर्ष पिता वजूद आलम सा०-केवरा थाना-पुनपुन जिला-पटना (बिहार), 9. शिवजी यादव उम्र करीब 48 वर्ष पिता-बलराम यादव ग्राम-सेमरा थाना-ब्रहमपुर जिला-बक्सर (बिहार) एवं 10. मनोज कुमार यादव उम्र करीब,35 वर्ष पिता गुप्तेश्वर यादव सा०-सेमरा थाना-ब्रहमपुर-बक्सर (बिहार।

इन पुलिस पदाधिकारियों ने की कार्रवाई
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में पु०अ०नि० दीपक कुमार सिंह, थाना प्रभारी, चौपारण स०अ०नि० मनोज कुमार सिंह, चौपारण थाना स०अ०नि० संजय हांसदा, चौपारण थाना चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

Tags - Jharkhand NewsHazaribaghCattle SmugglingCrime News