logo

हजारीबाग : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क 

DEATH21.jpeg

हजारीबाग
जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के भदईखाप चौक समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला का नाम पूनम देवी बताया जाता है। पूनम देवी अपने पति राजेंद्र गंझू और अपने नन्हे बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर सलगा पंचायत के नीरी गांव से टंडवा की ओर जा रही थी। इसी बीच भदईखाप चौक के पास ट्रक संख्या जेएच 02 एवी 9752 बारह चक्का ट्रक की चपेट में बाईक आ गया। इससे मौके पर ही पूनम देवी की मौत हो गई। वहीं, घटना में मृतक महिला के पति घायल हैं, जबकि बच्चे की हालत ठीक बतायी जा रही है। बच्चा महिला की गोद में था। 


नो एंट्री के उल्लंघन का मामला
घटना के बाद टंडवा हजारीबाग मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस सड़क जाम हटाने के लिए प्रयासरत दिखी। लेकिन लोग मृतक महिला के शव को सड़क पर विरोध करते रहे। लोगों ने बताया कि घटना ट्रक की तेज़ रफ़्तार होने की वजह से घटी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यह घटना नो एंट्री के उल्लंघन का मामला है। खबर लिखे जाने तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है।