logo

हजारीबाग : बाईक को टक्कर मारने के बाद दूर तक घसीटता रहा ट्रेलर, युवक की दर्दनाक मौत से दहला GT रोड 

BIKE3.jpg


द फॉलोअप डेस्क: 
हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड मुख्यालय के समीप जीटी रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। घटना शनिवार सुबह 9 बजे की है। मृतक की पहचान मनोज रजक, गिरिडीह निवासी के रूप में की गयी। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग से बगोदर की ओर जा रही ग्लैमर मोटरसाइकिल को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रेलर के पहिये में फंसे बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटता रहा। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। 

धीमी गति से बन रही है सड़क 
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, विनोद सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा धीमी गति से सड़क निर्माण कार्य किये जाने के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। वहीं मृतक के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए। इसके बाद एसडीओ ने दूरभाष पर मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिया। 


2 दिन पहले भी हुआ था हादसा 
मृतक के शव को बरकट्ठा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। गौरतलब है कि 2 दिन पहले भी सुरेंद्र सोरेन सड़क हादसे का शिकार हो गये थे। इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को जीटी रोड पर रखकर घंटों जाम कर दिया था। करीब 6 घंटे तक सड़क जाम रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn