logo

HCG अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल ने झारखंड का सबसे उन्नत एलेक्टा वर्सा एचडी प्लेटफॉर्म  को किया प्रस्तुत 

hcg.jpg

द फॉलोअप डेस्क

 रांची स्थित HCG अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर हॉस्पिटल झारखंड के सबसे उन्नत एलेक्टा वर्सा एचडी प्लेटफॉर्म के लांच की घोषणा की। एलेक्टा वर्सा एचडी प्लेटफॉर्म एक बहुमुखी ऑल-इन-वन प्रणाली है जो कि कई तरह के एक्सटर्नल रेडिएशन थेरेपी प्रदान करने में सक्षम है। यह कैंसर के सूक्ष्म फैलाव और उसके फैलाव की गति और तौर तरीकों तक पहुंच उसे खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


 एडवांस और परिष्कृत फीचर्स उपचार की योजना आसान
एलेक्टा वर्सा एचडी में मोशन एडजस्टमेंट तकनीक और हाई-डोज़-रेट डिलीवरी फीचर्स हैं। जो यह सुनिश्चित करते हैं कि रेडिएशन के हाई डोज़ के साथ ट्यूमर को टारगेट करने के दौरान आस-पास की महत्वपूर्ण संरचनाओं को किसी तरह का कोई नुकसान न हो। यह विशेषज्ञों को आसपास की महत्वपूर्ण संरचनाओं को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को सीधे-सीधे टारगेट करने की अनुमति देता है। इसके एडवांस और परिष्कृत फीचर्स उपचार की योजना को आसान, थेरेपी को प्रभावी और रिकवरी को तेज़ बनाते हैं। 


टेक्नोलॉजी हमारी स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण अंग 
ल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बी.एस. अजय कुमार ने कहा, "सिंगल स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नेटवर्क होने के नाते, एचसीजी ने साबित किया है कि भारत जैसे देश में उच्च गुणवत्ता वाले कैंसर सेंटर किस तरह से स्थापित किए जा सकते हैं। किस तरह से क्लीनिकल आउटकम्स में उनका प्रदर्शन बेहतर से बेहतर हो सकता है।" मरीज़ों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि चाहे कुछ भी हो हम हर एक के लिए बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करते हैं, क्योंकि हमारा उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लिए समान चिकित्सकिय देखभाल उपलब्ध कराना रहा है। एक ऑन्कोलॉजिस्ट और एक संस्थापक के रूप में, देश के महानगर और ग़ैर महानगर के 24 केंद्रों में  एचसीजी को एक पसंदीदा मेडिकल डेस्टिनेशन के रूप में उभरते और लाखों मरीजों को सेवाएं प्रदान करते देखकर मुझे बेहद ख़ुशी महसूस होती है। टेक्नोलॉजी हमारी स्वास्थ्य सेवा का एक महत्वपूर्ण अंग है।


क्या है उद्देश्य
मीडिया को संबोधित करते हुए, हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीईओ राज गोरे ने कहा, “हम रांची में एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल में एलेक्टा वर्सा एचडी रेडियोथेरेपी प्लेटफॉर्म के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद खुश और रोमांचित हैं। इसे लांच करने का हमारा उद्देश्य असमानताओं को कम करते हुए मेट्रो शहर के अलावा छोटे और गैर महानगरों में भी कैंसर के गुणवत्तापूर्ण देखभाल और इलाज को पहुंचाना है। एलेक्टा वर्सा एचडी रेडियोथेरेपी जैसी उन्नत तकनीक हमारे सभी सेंटर्स पर कैंसर के सटीक उपचार की सुविधा को बहाल करने की हमारी प्रतिबद्धता को साबित करती है। इसका एकीकरण झारखंड में कैंसर देखभाल के भविष्य को आकार देने, व्यक्तिगत उपचार को अधिक प्रभावी बनाने के हमारे वादे को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।”


सटीकता और दक्षता के साथ कैंसर के पर्सनलाइज्ड उपचार 
एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल के कार्यकारी निदेशक, सईद अहमद अंसारी ने कहा, "हमें रांची में एचसीजी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल में एलेक्टा वर्सा एचडी रेडियोथेरेपी प्लेटफॉर्म पेश करते हुए बहुत गर्व का अनुभव हो रहा है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस एलेक्टा वर्सा एचडी मशीन का झारखंड के लोगों को विश्व स्तर के कैंसर के इलाज और देखभाल की सुविधा प्रदान करने के हमारे वादे और समर्पण को सच साबित करता है। एलेक्टा वर्सा एचडी अपनी सटीकता और दक्षता के साथ कैंसर के पर्सनलाइज्ड उपचार को सक्षम बनाता है। हम अपने मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल और सकारात्मक परिणाम देने के लिए समर्पित हैं। हमारा मरीज केंद्रित दृष्टिकोण, कैंसर से लड़ने और उन लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं जिनकी हम सेवा करते हैं।"

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N