द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला–छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के पास सोमवार को एक स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक धर्मेंद्र यादव, निवासी छपारदग सिकनी, की मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने जपला–छतरपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।.jpeg)
सूचना मिलने पर मौके पर हुसैनाबाद के सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील वर्मा और थाना प्रभारी सोनू चौधरी दल-बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। बताया जा रहा है कि सेस स्कूल जपला की बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।