logo

आत्महत्या : स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी ने की आत्महत्या, कुछ दिनों पहले ही हुई थी सगाई

स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी ने की आत्महत्या, कुछ दिनों पहले ही हुई थी सगाई

दुमकाः
दुमका जिले के काठीकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी ने अपने ही मकान मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मृतक का नाम उदय कुमार गुप्ता है। बताया जा रहा है कि उदय जरमुंडी प्रखंड के रहने वाला था। उदय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत था। 


15 दिन पहले ही सगाई हुआ थी 
मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि उदय की सगाई  15 दिन पहले 19 अप्रैल को धनबाद की एक युवती के साथ हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस मकान मे आत्महत्या की गई है वो मृतक ने कुछ वक़्त पहले  बनाया था और वहां अकेले रहता था। पुलिस आगे की जांच मे लगी  है।