logo

गोड्डा में गर्मी का कहर, लगभग 46 डिग्री पहुंचा तापमान

WhatsApp_Image_2023-06-16_at_12_15_02_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में इन दिनों गर्मी अपने चरम सिमा पर है। कई जिले ऐसे हैं जहां सूरज आग उगल रहा है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून का देरी से आना, यह भी गर्मी की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि 19 जून के बाद राज्यवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। झारखंड के कुछ जिलों की बात की जाये तो तापमान इस कदर बढ़ी है की लोग झुलस रहें हैं। दरअसल मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ें के अनुसार गोड्डा जिले में आज यानि शुक्रवार को सबसे अधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी की वजह से गोड्डावासियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

गोड्डा के अलावा और भी जिले हैं, जहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। गोड्डा के बाद सबसे अधिक देवघर में 44.2, बोकारो में 43.1, जमशेदपुर में 43.0 और डालटनगंज में 42.5 डिग्री तापमान रेकॉर्ड किया गया।इसके अलावा कई जिले ऐसे भी हैं जहां तापमान सामान्य रेकॉर्ड किये गए हैं। जिसमें हजारीबाग में सबसे अधिक 39.4 डिग्री और रांची में 40.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किये गए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N