logo

गिरिडीह में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, एक परिवार के 5 लोग घायल; एक मासूम की हालत गंभीर

bus_truck1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां कार और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गुरुवार सुबह ताराटांड थाना क्षेत्र के बडकीटांड मोड़ के पास की है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में चल रहा है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी है।


गिरिडीह से आसनसोल जा रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग गिरिडीह से आसनसोल जा रहे थे। इस दौरान स्पंज लोड ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद पंडरी गांव के लोगों ने पुलिस इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


कार के उड़े परखच्चे
बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के साथ हुई टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं वाहनों की लंबी कतार लग गयी। फिलहाल दोनों वाहनों को पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Tags - JharkhandJharkhand newsAccidentaccident new