logo

झारखंड में फिर भारी बारिश, दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी

RAINY_SEASON.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इस वर्ष मानसून  के बाद भी झारखंड में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर राज्य में मौसम करवट लेने वाला है, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने 24 और 25 सितंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 24 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 सितंबर को खूंटी, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की भी सलाह दी है। 
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 26 सितंबर को पूरे राज्य में मेघ गर्जना और वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना है।  बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव का असर झारखंड में भी दिख सकता है, जिसके कारण अगले 48 घंटों में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। बारिश का असर इस दौरान सबसे अधिक कोल्हान क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand monsoon jharkhand baarish