logo

साइक्लोन 'मोंथा' का असर : झारखंड के 14 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

gumla_baarish.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर झारखंड में दिख रहा है। इस बीच राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी में हुई है। यहां करीब 50 मिमी के आसपास बारिश हुई। राजधानी समेत अन्य जिलों में भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही है।
मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्तूबर को राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। जिन जिलों को बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है, उसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, कोडरमा, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला और खूंटी शामिल हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार को संताल परगना में बारिश के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को भी झारखंड के कई हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 2 नवंबर के बाद से मौसम साफ़ होने और सर्दी बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं।
फ़िलहाल रांची के साथ अन्य जिलो में बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेसि तक कम हो गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक है। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar monsoon news jharkhand monsoon news