logo

दुमका से चुनाव लड़ें या नहीं, हेमंत लेंगे आखिरी फैसला; कार्यकर्ताओं ने रखी मांग

a358.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

रांची जमीन घोटाला केस में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दुमका लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यह मांग उठाई है। दुमका से चुनावी मैदान में उतरना है या नहीं, इसका अंतिम फैसला हेमंत सोरेन को ही करना है। बीजेपी ने दुमका से मौजूदा सांसद सुनील सोरेन को ही चुनावी मैदान में उतारा है। सुनील सोरेन ने 2019 में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को यहां मात दी थी। बता दें कि दुमका, झामुमो की परंपरागत सीट रही है। शिबू सोरेन ने सर्वाधिक 13 बार संसद में दुमका का प्रतिनिधित्व किया है। यहां, बीजेपी का मुकाबला करने के लिए सोरेन परिवार के ही किसी को मौका देने की बात कही जा रही थी। दरअसल, शिबू सोरेन अब काफी बीमार रहते हैं। मां, रूपी सोरेन का भी स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। बसंत सोरेन इसी सीट से विधायक हैं और चंपाई कैबिनेट में मंत्री भी। कल्पना सोरेन, ओडिशा की रहने वाली हैं इसलिए दुमका जैसे सुरक्षित सीट पर नहीं उतर सकतीं। ऐसे में अब हेमंत से चुनाव लड़ने की मांग की जा रही है।