logo

मलेशिया में गोल्ड मेडल जीतने के बाद पैरा थ्रो बॉल के खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन

cmhemantparathrough2023-08-01_at_8_31_54_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखंड से चयनित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल के खिलाड़ियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा में मुलाकात की। दरअसल 26 जुलाई को मलेशिया में आयोजित अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता पैरा थ्रो बॉल में भारत ने मलेशिया को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। जिसके बाद एक अगस्त को झारखंड से भाग लिये सभी खिलाड़ी राज्य लौटते ही मुख्यमंत्री से मिले। भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम के महिला वर्ग में झारखंड से अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव, प्रतिमा तिर्की एवं अंसुता टोप्पो शामिल थीं, वहीं पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन एवं सनोज महतो शामिल थे.


झारखंड से सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा शानदार 

मुख्यमंत्री के समक्ष खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड के पदाधिकारी एवं झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे। जसिमें झारखंड के सात खिलाडी शामिल रहे. बता दें, पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के पुरुष और महिला दोनों वर्गों ने स्वर्ण पदक जीता है। ।