logo

हेमंत सोरेन ने दिल्ली में सोनिया गांधी से की मुलाकात, निकलते ही कह दी बड़ी बात

ेदलगो1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा है कि 'जेल से बाहर आने के बाद मेरी सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए मैं उनसे मिलने आया हूं। 


अरविंद केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे
उन्होंने आगे कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा जारी रहेगी। भारतीय बहुत सहनशील और सहयोगी होते हैं। वे तब तक बहुत कुछ सहते हैं। जब तक वे बर्दाश्त नहीं कर पाते और फिर वे वोट देकर अपनी बात रखते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आएंगे। 

 


उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपको पता ही है कि पिछले दिनों क्या ड्रामा हुआ है। किस तरीके से इन लोगों ने न्यायपालिका का भी मजाक उड़ाने का प्रयास किया है। मुझे उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही जमानत मिल जाएगी।

Tags - Hemant Soren Hemant Soren News Sonia Gandhi Sonia Gandhi Hemant Soren Hemant Soren Sonia meeting