logo

शीतकालीन सत्र 2023 : 80 करोड़ लोगों को भीख पर जिंदा रख विश्वगुरु होने का दावा करता है विपक्ष- हेमंत सोरेन

a4310.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र 2023 के आखिरी दिन मुख्यमंत्री का संबोधन हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सिर्फ मजदूर पैदा करने वाला राज्य हो गया था। इस बात का हम सभी को मलाल है। कई जिलों से बड़े स्तर पर पलायन होता है। इससे स्पष्ट है कि मूलभूत सुविधाएं भी विपक्ष (बीजेपी) के लोगों ने नहीं दिया। कोई कहीं अच्छी तनख्वाह के लिए जाता है तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अध्यक्ष महोदय हमारे लोगों को बाहर में क्या स्थिति होती है सर्वविदित है। हमलोगों ने अब पोर्टल बनाया है ताकि विदेश या दूसरे प्रदेश में फंसा मजदूर उसके जरिए हमसे मदद मांग सके। सीएम ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये लोग कहते थे कि हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में चढ़ाएंगे, लेकिन प्लेटफार्म टिकट का कीमत तक 50 रुपया कर दिया है। मेरी सरकार ने उत्तराखंड में फंसे मजदूरों को हवाई जहाज से मंगाया।

80 करोड़ लोग सरकार की भीख पर जिंदा
सीएम ने कहा कि सिलेंडर 400 रुपये से 1200 रुपये का हो गया पता ही नहीं चला। राजस्थान में चुनाव के वक्त फिर से 450 रुपये में सिलेंडर का वादा किया है। अब कल ही देख रहा थ। पता नहीं सच है या झूठ लेकिन खबर ये था महोदय कि अब फिर से पलट गए। 80 करोड़ लोग सरकार की भीख पर जिंदा है और बोलते हैं कि हम विश्वगुरु हैं। अब क्या पेट और पीठ एक हो जाएगा तब ये लोग मानेगा। मोदी का गारंटी अब घुमाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार को कोसा। 

विपक्ष पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप
मुख्यमंत्री ने शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन अपने संबोधन के दौरान विपक्ष को जमकर घेरा। विपक्ष (बीजेपी) पर सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के लिए बने कानूनों के खिलाफ ये लोग राज्यपाल का कान फूंक देते हैं। मुख्यमंत्री ने 1932 स्थानीयता बिल पर भी बीजेपी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि हमारी सरकार न केवल 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि वापसी भी करेगी।