logo

जमशेदपुर में बोले मुख्यमंत्री- भाजपा को जनता नहीं चुनती है, ये पैसे से सरकार बनाते हैं

रगसग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर में थे। इन दौरान उन्होंने 555 करोड़ 83 लाख 80 हजार की योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन किया। इसमें पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर 303 करोड़ 54 लाख 84 हजार की योजनाएं और पश्चिमी सिंहभूम  चाईबासा से 252 28 लाख 96 हजार की योजनाएं शामिल है। इस दौरान उनहोंने कहा कि हम सिर्फ इसलिए पूरे राज्य का भ्रमण कर रहे है क्योंकि जो काम हम आपके लिए कर रहे हैं वो जमीन पर उतर रहा है या नहीं वो देखना चाहते हैं। आपके लिए पंचायतों में टोला में शिविर लग रह है। जहां सड़क है, जहां नहीं है वहां भी लोग बैलगाड़ी से साइकिल से जाकर आपकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। एक समय था बूढ़ा-बुजुर्ग लोग पेंशन के लिए कितना चक्कर लगाते था। साथ-साथ दलाल लोगों के भी चक्कर लगाते थे। दलाल लोग पैसा मार लेता था। लेकिन आज इस राज्य में दिया लगाकर भी ढूंढने जाएंगे तो बिना पेंशन का कोई नहीं मिलेगा। 


कोरोना काल में दीदियों ने खाना बनाकर खिलाया था
कोरोना काल का भयावह दिन आपको याद होगा। भाजपा की सरकार ने पूरे देश मे लॉकडाउन लगा दिया था। लोग जहां थे वहीं अटक गये। हमारे दो-दो मंत्री मर गये। हमलोग जब से सरकार बनाए उसके दूसरे दिन से विपक्ष हमारी सरकार गिराने में लग गये। उनलोग को नहीं अच्छा लगता है कि हम बूढ़ा लोग को बुढ़ापे का सहारा दें। उनको नहीं अच्छा लगता है कि महिलाएं सशक्तिकरण की ओर आगे बढें। उनको नहीं अच्छा लगता है कि हमारी बेटियां अच्छे से पढ़ाई करे। वो नहीं चाहते हैं कि हमारा राज्य समृद्ध हो। यही वजह है कि सालों से दिल्ली में देश का किसान भारतीया जनता पार्टी को घेर कर रखा। अनेक किसान शहीद हो गए। लेकिन किसानों का आंसू पोंछने के लिए नहीं गये। लोकसभा चुनाव में उनका घमंड चूर-चूर किया गया। और सरकार बनाने के लिए इनको बैसाखी का सहारा लेना पड़ा। हमारा राज्य सबसे पिछड़ा राज्य है। सबसे गरीब गुरबा लोग यहीं रहता है। दूसरा राज्य का लोग इसको सोना का चिड़िया बोलता है। क्यों बोलता है। यहां तो खाने के लिए अनाज नहीं मिलता है। गरीबों को तन ढकने के लिए कपड़ा भी नहीं मिलता है। ये सोना का चिड़िया अमीर और व्यापारी लोगों के लिए है। उनकी गिद्ध वाली नजर हमेशा से इसपर है। 2019 के पहले लोग यहां हाथ में राशन कार्ड लेकर भात भात करते हुए मर गया। लेकिन कोरोना जैसे महामारी में भी हमलोगों ने एक भी मजदूर को भूख से नहीं मरने दिया। वो भी ऐसा दिन जब काम धंधा सब बंद था। मजदूरी भी बंद थी। बेचारा गरीब एक दिन मेहनत नहीं करता है तो उसका चूल्हा भी नहीं चलता है। लेकिन उस समय हमारी राज्य की महिला दीदियों ने इस राज्य के गरीब गुरबा को खाना बनाकर खिलाया था। 


विपक्ष पर साधा निशाना 
उन्होंने आगे कहा कि जब हम कुछ काम करे यहां के लिए तो मेरे पीछे दुनिया भर का झूठा आरोप लगाया जाता । कभी ईडी कभी सीबीआई। दो साल तक हमको परेशान किया। अभी कल-परसो केंद्रीय मंत्री आपके कोल्हान क्षेत्र में घूम रहे थे। जो ग्रामीण विकास मंत्री हैं। उनसे पूछिए कि आप मनरेगा में सबसे कम मजदूरी झारखंड को क्यों देते हैं। और वो भी समय पर पैसा नहीं देते हैं। अभी भी पैसा अटका हुआ है और यहां घूम रहा है विधायकों को खऱीदने के लिए। पार्टी को तोड़ने के लिए। कभी बोलता है इतना विधायक हमारे साथ है। इतना सांसद हमारे साथ है। जनता इनको नहीं चुनती है। ये पैसा से सरकार बनाते हैं। पैसा से सरकार बनाने वाले लोगों को हमें सबक सिखाने की जरूरत है। इतना आरोप लगाया। इतना परेशान किया। नहीं सका तो जेल में डाल दिया। इनको पता नहीं है कि झारखंड वीर भूमि है। गोली बंदूक से हम डरे नहीं तो जेल में भेजकर क्या हमें डराना चाहते हो। हमने जितना योजना बनाया है ये लोग गिनने लगेंगे तो पांच साल और लग जाएगा। आपका बिजली का बिल भी माफ हो गया। आपका इस भाई ने बेटे ने  संकल्प लिया है कि जब तक हम गांव को मजबूत नहीं करेंगे इस राज्य को मजबूत कभी नहीं किया जा सकता है। पहले डबल इंजन की सरकार के पास पेंशन देने के लिए पैसा नहीं था, महिलाओं को देने के लिए नहीं था लेकिन बड़े-बड़े अरबपतियों को देने के लिए इनके पास करोड़ो-करोड़ निकलता है। व्यापारियों का दर्द इनको तुरंत दिखता है। 


कोरोना काल में लगा दिया फर्जी सुईः हेमंत सोरेन
कोरोना में क्या उल्टा सीधा दवा लगवा दिया। पूरा देश दुनिया में उसपर रोक लगा दिया गया था। लेकिन चंदा लेने के लिए पूरा देश में फर्जी दवा सप्लाई किया गया। हमलोगों को भी लगा दिया पता नहीं कब मर जाएंगे। लोग चलते फिरते मर जा रहा है। पता चलता है कि टीका का असर पड़ता है। ये लोग सत्ता में आने के लिए किसी भी हद्द तक जा सकता है। आने वाले पांच सालों मे हर घर में 1-1 लाख जाएगा। आने वाला पांच साल के अंदर हम आपको इतना मजबूत करेंगे कि आपको किसी से उधार नहीं लेना पड़ेगा। 

चील-कौओ की तरह मंडरा रहे नेताः हेमंत सोरेन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव माहौल आने वाला है। चील कौआ की तरह नेता लोग मंडराने लगा है। अभी इनका गुरु आने वाला है। उनके स्वागत की तैयारी हो रही है। कहां से भीड़ जुटाए, कहां से स्वागत करे। उड़ीसा से लोगों को लाए कि छत्तीसगढ़ से लाए और अपना पीठ थपथपाएं। ये लोग इतना बड़ा जादूगर है कि नोट छापने वाला मशीन घर पर रख लिया है। नोट के बदौलत सोचता है कि पूरा देश में कब्जा कर लेंगे। समय समय पर इस देश की जनता ने ऐसे सामंती विचार वाले लोगों को हमेशा जवाब दिया है। हमलोग हक अधिकार मांगते हैं तो जेल में डाल दिया जाता है। एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपये का बकाया है। मांगने पर नहीं दे रहा है। दूसरा राज्य के लोगों को यही पैसा मिलता है।